मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
24-Aug-2022 12:00 PM
PATNA : बुधवार की सुबह से ही बिहार में आरजेडी के कई नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। इसी बीच खबर है कि गुरूग्राम के एक मॉल में भी सीबीआई की रेड जारी है। गुरूग्राम के मॉल में सीबीआई की टीम पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि इस मॉल में तेजस्वी यादव और उनके करीबी का निवेश है। गुरुग्राम के सेक्टर 71 में स्थित अर्बन क्यूबस में सीबीआई की यह छापेमारी चल रही है।
केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की टीम पटना, कटिहार और मधुबनी में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने जिन आरजेडी नेताओं पर शिकंजा कसा है, उसमें RJD एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व आरजेडी एमएलसी सुबोध राय, राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और फैयाज अहमद शामिल हैं। इसके साथ ही सीबीआई ने गुरुग्राम के सेक्टर 71 में स्थित अर्बन क्यूबस मॉल में भी छापेमारी चल रही है।
बता दें कि बिहार विधानसभा में आज महागठबंधन के विधायकों का फ्लोर टेस्ट होना था। आरजेडी ने सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। आरजेडी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि आरजेडी के नेताओं को डराने के लिए सीबीआई से रेड कराई गई है।