ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार : एसपी का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी, बैंक अकाउंट से उड़ाए...

बिहार : एसपी का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी, बैंक अकाउंट से उड़ाए हजारों रुपये

30-Sep-2021 11:58 AM

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं. आम लोग तो दूर अब अपराधियों ने बड़े पुलिस अफसरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला साइबर अपराध से जुड़ा है. इस बार अपराधियों ने एसपी के नाम पर एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये ठग लिए हैं. घटना के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. एसपी ने तुरंत इस मामले की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया है. 


दरअसल, औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्र की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 20 हजार रूपए की ठगी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार, एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया. इसमें एसपी की तस्वीर लगाई गई. इसके बाद किसी व्यक्ति से पैसों की मांग की गई और लिंक भेज कर ओटीपी मांग कर 20 हजार रूपए खाते से उड़ा लिए गए. फेसबुक पर भी एसपी के नाम फेक अकाउंट पकड़ा गया है.


इसकी सूचना पुलिस को हुई जिसके बाद एसआई गुफरान अली के बयान पर नगर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया. इस संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है. उनके निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. 


एसपी ने अपने अधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्‍ट कर जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी अनजान व्यक्ति को ट्रांजेक्शन से संबंधित जानकारी ना दें. ओटीपी तो कभी नहीं दें. एसपी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने बैंक खाता से संबंधित जानकारी किसी को नहीं दें और यदि किसी तरह की ठगी की जानकारी प्राप्त हो तो पुलिस को सूचना दें.