राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
07-Nov-2021 02:06 PM
AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है. यहां एक पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि पति अक्सर शराब पीकर घर आता था और पत्नी से झगड़ा करता था. इसी से गुस्से में पत्नी में कुल्हाड़ी से पति को काट डाला.
मामला ढिबरा थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के गोठौलीया गांव निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मण मेहता के रूप में हुई है. लक्ष्मण पिछ्ले 10 सालों से ढिबरा थाना क्षेत्र के मुर्गी बिगहा गांव में अपनी पत्नी के साथ रहता था. वह एक दिहाड़ी मजदूर था.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दिन मृतक लक्ष्मण मेहता शराब पीकर घर पहुंचा और अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा था. विवाद बढ़ने पर वह अपनी पत्नी की पिटाई करने लगा. ऐसे में गुस्से में आकर पत्नी रीता देवी ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मामले की सूचना पर पहुंचे ढिबरा थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच की जा रही है.