राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
18-Oct-2021 03:46 PM
ARWAL : बिहार के अरवल जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को कलंकित कर दिया है. दरअसल एक वहशी दरिंदे ने पत्नी की मौत के बाद अपनी सगी बेटी को बीवी बना लिया. जब उसकी बेटी को यह रिश्ता नागवार गुजरा और उसने बाप के साथ रहने से इनकार किया तो उस कुकर्मी पिता ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
घटना अरवल जिले के नगर थाना क्षेत्र की है. यहां भदासी पंचायत के जलपुरा गांव के रहने वाले मकेश्वर राम ने अपनी बेटी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मकेश्वर की पत्नी की मौत हो गई है. पत्नी की मौत के बाद मकेश्वर ने अपनी बेटी को ही बीवी बनाकर रखने लगा. लड़की कुछ दिन उसके साथ रही लेकिन जब उसे समझ आया कि ये सब गलत है तो वह घर से अलग होकर अरवल में एक किराये के मकान में रहने लगी.
रविवार के दिन वह लड़की अपना कुछ सामान लेने घर आई. इस दौरान उसके वहशी बाप ने उसे रोकने की कोशिश की. वह बेटी के साथ जबरदस्ती करने लगा. जब बेटी नहीं मानी और वह किसी भी हाल में रुकने को तैयार नहीं हुई तो उस दरिंदे बाप ने अपनी बेटी को गोली मार दी. गोली लगने के बाद लड़की वहीं जमीन पर गिर है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाप मकेश्वर साइकिल पर सवार होकर हथियार के साथ भागने लगा. जैसे ही ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ी, उन्होंने उसका पीछा किया और बख्तारी गांव की सीमा पर अलावलचक के पास उसे दबोच लिया.
बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर स्थानीय विधायक महानंद सिंह ने सदर थानाध्यक्ष शंभू पासवान से बात की और आरोपी के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. इस घटना के बाबत अरवल के एसपी राजीव रंजन ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.