राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
31-May-2021 01:54 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई है. महिला की मौत के बाद शादी-विवाह के माहौल में मातमी सन्नाटा छा गया. तिलक समारोह में फायरिंग के दौरान गोली लगने से महिला की जान गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
घटना औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना इलाके की है, जहां परसिया गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान शोभा देवी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि परसिया गांव निवासी दशरथ विश्वकर्मा के पुत्र अनूप विश्वकर्मा का तिलक समारोह घर में ही चल रहा था. घर के तमाम महिलाएं और तिलक में आये लोग आंगन में ही तिलक रस्म की प्रक्रिया पूरी करने में लगे थे.
इसी दौरान गांव के ही छोटन यादव नामक एक युवक शराब के नशे में आंगन में पहुंचा और बंदूक निकालकर हवाई फायरिंग कर दिया. छत के रेलिंग से आंगन में तिलक रस्म को देख रही शोभा देवी के सिर में गोली लग गई और फिर वह वहीं गिर गई. घटना के बाद तिलक समारोह में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. जिस व्यक्ति ने गोली चलाई वह भी फरार हो गया.
इधर घटना की सूचना पर नवीनगर थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया. इस मामले की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है.