ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद में शर्मनाक घटना, पुलिस ने आरोपी बाप को भेजा जेल

औरंगाबाद में शर्मनाक घटना, पुलिस ने आरोपी बाप को भेजा जेल

25-May-2021 07:57 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक बेटी ने अपने ही पिता पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.


घटना औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र की है, जहां अपनी ही 15 साल की बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी विनोद सिंह को पुलिस  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीड़िता ने ओबरा थाना में आवेदन देकर अपने साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया था. जिसके बाद पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बाप विनोद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.


बताया जा रहा है कि मंगलवार को महिला थाना अध्यक्ष की देखरेख में पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिए भेजा गया. विनोद की नाबालिग बेटी ने ओबरा थाना में आवेदन देकर अपने साथ हो रहे अत्याचार की जानकारी पुलिस को दी थी. आवेदन में लड़की ने बताया था कि उसके पिता मार्च 2021 से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहे हैं.


औरंगाबाद एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि ओबरा थाना में पास्को एक्ट और आईपीसी की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.