राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
01-Sep-2021 09:51 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले में वर्चस्व की लड़ाई में बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग होनी शुरू हो गई. गोलीबारी की इस घटना में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने गोली चलाने वाले शख्स को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. लोगों की पिटाई से उस शख्स ने दम तोड़ दिया. इस पूरी घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है.
घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया बाजार की है. गोली लगने से जख्मी होने वाले युवकों में धेवही गांव निवासी 26 वर्षीय बलवीर कुमार, 20 वर्षीय रवि कुमार और विश्वंभर बिगहा गांव निवासी 38 वर्षीय सनोज कुमार शामिल हैं. बलवीर और रवि आपस में सगे भाई बताये जाते हैं. तीनों घायलों को दाउदनगर के अरविंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों ने बलवीर कुमार और सनोज को बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया. गोलीबारी की घटना में बलवीर को पेट में, रवि को जांघ में और सनोज को पैर में गोली लगी है.
वहीं गोली मारने के एक आरोपी सोनी गांव निवासी डब्लू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद भागने के क्रम में ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वो भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. डॉक्टरों ने इलाज के लिए उसे जमुहार रेफर किया, जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ राजेश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर विजयेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की छानबीन की. घटनास्थल से गोली के दो खोखे भी बरामद किए गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.