राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
08-Sep-2021 08:34 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. सूबे के औरंगाबाद जिले में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक बैंककर्मी को गोली मार दी है. बड़ी बात ये है कि पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात औरंगाबाद जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. यहां बदमाशों ने कठौतिया गांव के पास एक बैंककर्मी को गोली मार दी और बाइक लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार जम्होर निवासी शाम को बाइक से औरंगाबाद शहर के दानी बिगहा से अपने घर जम्होर जा रहे थे. तभी दो की संख्या में आये अपराधियों ने इन्हें रोककर पहले तो हवाई फायरिंग की और फिर इनके पैर में गोली मार दी. जिससे वे घायल हो गए. तबतक अपराधी इनकी बाइक लेकर फरार हो गए.
इस घटना में जख्मी बैंककर्मी की पहचान राजीव रंजन के रूप में की गई है, जो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में फिल्ड अफसर के पद पर तैनात हैं. इस घटना के बाद खुद बैंककर्मी ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी है और बाइक लूटकर फरार हो गए हैं. आनन-फानन में बैंककर्मी के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने देखा कि बैंककर्मी जख्मी हालत में बेड पर पड़े हुए थे और डॉक्टर उनकी इलाज में जुटे हुए थे.