RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
28-Mar-2022 03:47 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD : खबर जहानाबाद से है, जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक शख्स की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हाथापाई भी की। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामे के कारण पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
जानकारी के मुताबिक घोसी थाना क्षेत्र के देहुनी गांव निवासी कामता प्रसाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत पर परिजन भड़क गए और स्वास्थ्य कर्मियों से हाथापाई करने लगे। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों ने ठीक ढंग से इलाज किया होता तो शायद मरीज आज जिंदा होता।
परिजनों का कहना था कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही कामता प्रसाद की मौत हुई है। मरीज के परिजनों ने सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उनका आरोप है कि सदर अस्पताल में इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
परिजनों की मानें तो बार-बार कहने के बावजूद डॉक्टर और कोई भी नर्सिंग स्टॉफ मरीज को देखते तक नहीं आया। जिससे इलाज के अभाव में कामता प्रसाद की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने सिविल सर्जन और जिला प्रशासन से डॉक्टर और अन्य नर्सिंग स्टॉफ पर कार्रवाई की माग की है। इधर, अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।