Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
29-Oct-2021 05:14 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल 20 लड़कियों को पकड़ा है. कई दलाल भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. उसके पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
बिहार पुलिस ने अरवल जिले के एक बड़े रेड लाइट एरिया में छापेमारी की है. यह रेड लाइट एरिया अरवल थाना क्षेत्र में ही पड़ता है, जहां काफी लंबे समय से सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि पटना पुलिस, एक एनजीओ और स्थानीय थाना की एक बड़ी टीम ने मिलकर यह छापेमारी की है. जिसमें लगभग 20 लड़कियों को पकड़ा गया है. सेक्स रैकेट के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
file image
बताया जा रहा है कि पटना और अरवल की पुलिस ने संयुक्त रुप से ये छापेमारी की है. कुछ लड़कियों ने ऐसी शिकायत की है कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है. जानकारी मिली है कि कुछ स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि उनके इलाके में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रेड लाइट एरिया में दबिश डाली और छापेमारी के दौरान कई लड़कियों को गिरफ्तार किया.
file image
रेड के दौरान पकड़ी गई लड़कियों में कुछ ने शिकायत की है. लड़कियों का कहना है कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है. वो इस धंधे में अपनी मर्जी से नहीं आई हैं. उन्हें जबरन धकेला गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आपको बता दें कि इससे पहले भी पुलिस को यह शिकायत मिली थी कि यहां लड़कियों को लाकर उनसे जबरन देह धंधा कराया जाता है.
file photo
पुलिस ने बताया कि पटना के एनजीओ ने पुलिस को जानकारी दी थी कि हाल में कुछ लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर दलालों के रेडलाइट एरिया में लाया गया है. इसमें कई नाबालिग हैं. इसके बाद एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और इस मामले का खुलासा किया. बरामद की गई लड़कियां बिहार के आलावा अन्य इलाकों की भी बताई जा रही हैं. जिनसे पूछताछ की जा रही है.
file photo
पकड़ी गई लड़कियों का आरोप है कि धंधे में थोड़ा भी आनाकानी करने पर उनके ऊपर जुल्म किया जाता है. कई दिनों तक खाना नहीं मिलता. गलत काम के लिए इंजेक्शन दिया जाता था. भागने का प्रयास करने पर मकान में बने तहखाने में बंद कर यातनाएं दी जाती थीं. ट्रेन या बस से लाने के दौरान नई लड़कियों को अक्सर रात में आंखों में पट्टी बांधकर दलालों द्वारा स्टेशन से यहां तक पहुंचाया जाता था.
file photo