गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Oct-2021 09:36 AM
ARWAL : बिहार के अरवल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, बेटी पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर पिता ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मार कर भाग रहे पिता को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. हत्या की खबर से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है. लोगों में हत्यारे पिता के खिलाफ गुस्सा व्याप्त है.
दरअसल जिले के नगर थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में गोली मारकर एक पिता ने अपने ही बेटी की जान ले ली. बताया जा रहा है कि बेटी के अवैध संबंध का शक होने के कारण आरोपी पिता को इतना गुस्सा था कि उसने हैवानियत की हद पार कर अपनी बेटी को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. नगर थाने की पुलिस घटनास्थल जलपुरा गांव पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
घटनास्थल पर मौजूद नगर थाना अध्यक्ष शंभू पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पिता के पास से एक देसी कट्टा और एक 315 बोर का खोखा भी बरामद किया गया है. हत्या कर भाग रहे पिता मकेश्वर राम को रामपुर चौरम की पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचा दिया गया है.
परिजनों के अनुसार, लड़की अपने गांव जलपुरा को छोड़कर अरवल में एक निजी मकान में किराए पर रह रही थी. लेकिन वह किसी काम से घर गई हुई थी. घर पर ही उसके पिता ने घटना को अंजाम दिया. मृतका आरोपी पिता की दूसरी पत्नी की बेटी थी.