ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

बिहार में फिर सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल में पकड़ी गईं 6 लड़कियां, कमरे का दरवाजा खोलते ही शर्म से लाल हुए पुलिसवाले

07-Jun-2021 08:56 PM

ARARIA : बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का पर्दाफाश किया है. जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल कई लड़कियों को कस्टमर के साथ गिरफ्तार किया गया है. कोरोना काल में बड़ी चालाकी से सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन किया जा रहा था, जिसका पुलिस ने पर्दाफाश किया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. सेक्स रैकेट के पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुताई जा रही है.

news imagefile photo


मामला बिहार के अररिया  जिले का है, जहां नगर थाना की पुलिस ने शिवलोक होटल में कई दिनों से चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया है. जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल 6 लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा है, जो लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में थीं. बताया जा रहा है कि कई दिनों से अररिया शहर के बस स्टैंड स्थित शिवलोक होटल सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन किया जा रहा था. कोरोना काल के समय लॉकडाउन में भी ये जारी रहा.

news image


अररिया पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये लड़कियां लॉकडाउन में सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन कर रही थीं. इस होटल के आसपास रहने वाले लोगों को काफी पहले से शक था. लेकिन कोई सबूत नहीं होने पर पुलिस छापेमारी नहीं कर रही थी. सोमवार को पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि बस स्टैंड स्थित शिवलोक होटल में कुछ लड़कियां लड़कों के साथ आई हैं. 

news imagefile photo


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने फ़ौरन एक टीम का गठन किया और शिवलोक होटल में छापेमारी की गई. जैसे ही पुलिस ने रेड मारा बंद कमरे से आपत्तिजनक हालत में 6 लड़कियां पकड़ी गईं. इनके साथ 5 लड़के भी थे. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही होटल संचालक मौके से फरार हो गया. जानकारी मिली है कि होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं.

news imagefile photo


गौरतलब हो कि बीते दिन पूर्णिया जिले के लाइन बाज़ार स्थित होटल उत्सव ग्रैंड में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था. पुलिस ने इस होटल के एक कमरे से कॉल गर्ल को पकड़ा, जो जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल है. पकड़ी गई लड़की ने शहर के कई होटलों का नाम लिया है, जहां सेक्स रैकेट का संचालन किया जाता है. लड़की ने कई लोगों का नाम भी लिया है, जो इस धंधे में शामिल हैं.

news image


बताया जा रहा है कि यहां भी कई दिनों यहां सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन किया जा रहा था. अक्सर लोग लड़कियों को आते-जाते देखते रहते थे. लेकिन पुख्ता सबूत नहीं होने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी. रविवार को पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस ने फौरन टीम गठित कर छापेमारी की. पुलिस ने होटल में धावा बोलकर एक लड़की को गिरफ्तार किया, जो इस धंधे में संलिप्त है. 


news image


सेक्स रैकेट में शामिल अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे हैं. सिर्फ एक लड़की पकड़ी गई है. बताया जा रहा है कि रेड पड़ने से पहले ही एक लड़की भी भागने में सफल रही. बताया जा रहा है कि होटल के कमरों से शक्तिवर्धक दवाइयां और आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए हैं. होटल के कैंपस में यूज किये हुए आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं, जो इधर उधर बिखरी पड़ी थीं.


news image

पकड़ी गई कॉल गर्ल ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि उसे शकीला और मंजू देवी द्वारा प्रताड़ित कर धंधे में भेजा जाता है. इसके अलावा दर्जनों लड़कियां और भी यहीं, जिससे जिशम्फरोशी का धंधा करवाया जाता है. मंजू देवी लाइन बाजार स्थित एक छोटा सा खाने का ढाबा भी चलाती है, जिसके पीछे जिस्मफरोशी का धंधा चलता है. पकड़ी गई युवती ने सारी जानकारी कैमरे के सामने दी. पकड़ी गई लड़की की निशानदेही पर जब पूर्णिया पुलिस मंजू देवी के होटल पहुंची, तो पुलिस ने देखा कि मंजू होटल से फरार हो चुकी थी.

news imagefile photo


पूर्णिया पुलिस ने बताया कि एक लड़की को पकड़ा गया है. मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की रेड के दौरान संचालक फरार हो गया है. गिरफ्तार लड़की से पूछताछ जारी है. लड़की ने जिन लोगों का नाम नहीं किया है, उनकी भी तलाश जारी है. कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है, जहां संदिग्ध लोग आते-जाते रहते हैं.