ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Patna Traffic: पटना में 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, बेली रोड व इन इलाकों में होगा ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ लें... ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट

बिहार: दोस्त की बीवी पर आया पति का दिल, प्रेम-प्रसंग में पत्नी की हत्या, 2-3 महिलाओं के साथ नाजायज संबंध का खुलासा

बिहार: दोस्त की बीवी पर आया पति का दिल, प्रेम-प्रसंग में पत्नी की हत्या, 2-3 महिलाओं के साथ नाजायज संबंध का खुलासा

27-Sep-2021 03:17 PM

ARARA : बिहार के अररिया जिले में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. किसी अगर महिला के साथ पति के प्रेम प्रसंग की चर्चा को लेकर महिला को मौत के घाट उतारने की बात सामने आ रही है. मृतक महिला की मां ने अपने दामाद पर आरोप लगाया है कि दामाद का उसके दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबध था, जिस कारण बेटी की हत्या की गई है. अररिया पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात अररिया जिले के बरदाहा थाना क्षेत्र की है. यहां कौआकोह पंचायत के पोठिया गांव में 22 सितंबर के दिन बुधवार की देर रात पोठिया गांव के रहने वाले प्रकाश ततमा की पत्नी जागेश्वरी (35) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई और उसके शव को घर के बगल एक गड्ढा में फेंक दिया गया. इस हत्याकांड को लेकर मृतक महिला की मां ने अपने दामाद प्रकाश ततमा पर आरोप लगाया है कि दामाद का उसके दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबध था, जिस कारण बेटी की हत्या की गई है.


मृतका जागेश्वरी देवी की मां सालवती देवी के बयान पर मृतिका के तीन ननदोसी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसमें पोठिया गांव के बौका उर्फ मिथिलेश ततमा पिता नंदू ततमा, मनोज ततमा पिता बनाई ततमा और पिपरा निवासी सन्तोष ततमा पिता श्रीप्रसाद ततमा शामिल हैं. एसडीपीओ पुष्कर कुमार मामले की जांच में जुटे हुए हैं. डीएसपी पुष्कर कुमार ने बताया कि हत्या में घर वालों के संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है. जागेश्वरी देवी के पति प्रकाश ततमा पंजाब से घर आ गया है. पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है.


इधर मृतका के पति गांव के एक दोस्त संतोष ततमा पर हत्या का आरोप लगा रहा है. इस मामले में यह कहानी सामने आई है कि संतोष ततमा की पत्नी के साथ मृतका जागेश्वरी देवी के पति का अफेयर था. पुलिस को जांच में पता चला है कि प्रकाश का दो तीन महिला से संबंध था. पुलिस अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं लगा पाई.