लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
30-May-2021 10:04 PM
ARARIA : बिहार के अररिया में एक महिला की हत्या से सनसनी फ़ैल गई. मृतक महिला कई दिनों से बीमार चल रही थी. महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप ससुराल वालों के ऊपर लगाया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र की है, जहां पथराबाड़ी पंचायत के सतघरा गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी है. मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि बताया कि करीब आठ साल पहले साजिद की शादी हुई थी. लगभग एक साल से मेहनाज बीमार चल रही थी. मायके वालों से इलाज के नाम पर साजिद से विवाद चल रहा था. मेहनाज को सिसौना से बहला फुसलाकर कर उसका पति साजिद इलाज के नाम पर अफने गांव सतघरा लाया. लेकिन एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई.
सूचना मिलते ही दर्जनों लोग सिसौना से पहुंचकर हंगामा किया और मेहनाज की हत्या का आरोप साजिद सहित ससुराल वालों पर लगाया. जोकीहाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. जोकीहाट थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने बताया कि विवाहिता बीबी मेहनाज साजिद की बीबी थी जिसका मायके सिसौना में था.