Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज
18-Jul-2021 10:17 AM
By K K Singh
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के आरा से सामने आ रही है. बदमाशों ने सुबह सवेरे एक शख्स को गोली मार दी है. बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र की है. यहां मोआप कला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ. इस दौरान बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
जख्मी की पहचान मोआप कला के रहने वाले कुलवन्त सिंह के बेटे जगदेव सिंह (55) के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इमादपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीनी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. जख्मी का इलाज चल रहा है. पुलिस जांच कर रही है.