BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
26-May-2021 06:41 PM
By K K Singh
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है. जहां शराब पार्टी कर रहे वार्ड पार्षदों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भोजपुर एसपी राकेश कुमार दूबे ने दो वार्ड पार्षद और 4 पार्षद पति समेत डेढ़ दर्जन लोगों को शराब पार्टी करते गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में शराब, गोली, बंदूक और पैसे बरामद किये गए हैं.
घटना भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र की है, जहां भलुहीपुर मुहल्ले में वार्ड नंबर 31 के पार्षद हिमांशु सिन्हा के चल रही शराब पार्टी में पुलिस कि रेड पड़ी है. एसपी राकेश कुमार दूबे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो वार्ड पार्षद और 4 पार्षद पति समेत कुल 18 लोगों को अरेस्ट किया गया है. मीटिंग के नाम पार शराब पार्टी कर रहे थे. बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 31 के पार्षद हिमांशु सिन्हा के भाई कुणाल सिन्हा को भी गिरफ्तार किया है.
भोजपुर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 31 के पार्षद हिमांशु सिन्हा के आवास पर शराब पार्टी का आयोजन किया गया था. यहां कई लोग शामिल हुए थे. शराब के साथ खाने-पीने की भी पूरी टाईट व्यवस्था कि गई थी. पुलिस ने वार्ड पार्षद हिमांशु के साथ इसके भाई कुणाल सिन्हा को भी गिरफ्तार किया है. ये दोनों अरुण सिन्हा के बेटे हैं. नगर थाना और डीआईयू ने वार्ड नंबर 4 के पार्षद अखिलेश प्रसाद, वार्ड नंबर 3 के पार्षद पति बैजू प्रसाद, वार्ड नंबर 9 के पार्षद पति संजय गुप्ता, वार्ड नंबर 42 के पार्षद पति शैलेन्द्र कुमार शर्मा और वार्ड नंबर 33 के पार्षद पति ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि इनके पास से एक रायफल, 73 रायफल की गोली, 60 पिस्टल की गोली, 8 शराब की खाली बोतल, 6 विदेशी शराब की बोतल समेत साढ़े सात लाख रुपए बरामद किये हैं. गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
