BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
29-Oct-2021 04:10 PM
ARA : बिहार के भोजपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक युवक की पिटाई की गई है. यह घटना उसके ससुराल में हुई है और उसने अपनी सास और साली के ऊपर ही पिटाई का आरोप लगाया है. फिलहाल युवक घायल है और उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
घटना भोजपुर जिले के तरारी थाना इलाके का है. सेदंहा गांव के रहने वाले अशोक पासवान के बेटे लल्लू कुमार की काफी पिटाई की गई है. बताया जा रहा है कि ससुराल में लल्लू की साली और सास ने उसे बुरी तरह पीटा है. इसमें उसके साढ़ू का भी हाथ है. उसने भी मिलकर मारा है. उसके ऊपर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है. ऐसा खुद लल्लू बता रहा है.
इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि 19 साल के लल्लू ने चार-पांच महीने पहले ही शादी की थी. वह एक लड़की से काफी प्यार करता था. इसी साल की शुरुआत में दोनों मिले थे. बताया जा रहा है कि लल्लू अपने फूफा के घर ताड़ी टोला गांव में किसी के बर्थडे में गया था. वही लड़की से मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे. बातचीत का यह सिलसिला कुछ दिन तक चला, जो बाद में प्यार में तब्दील हो गया.
कुछ दिन रिलेशनशिप में रहने के बाद लल्लू ने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली. दोनों ख़ुशी-ख़ुशी अपना जीवन बिता रहे थे. इसी बीच लल्लू की पत्नी बंधवा गांव स्थित अपने मायके चली गई. शादी के बाद लल्लू पहली बार ससुराल पहुंचा, जहां उसकी खूब पिटाई की गई. लल्लू ने अपनी पत्नी के सामने काफी जिद की कि वह सके साथ लौट जाये लेकिन पत्नी ने लल्लू की बात को भाव नहीं दिया और ससुराल लौटने से से इनकार कर दी. जिसे लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई और इस दौरान सास-साली और साढू ने बड़ी बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी.