BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
11-Sep-2021 10:15 AM
ARA : बिहार के भोजपुर जिले में बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक पुजारी की हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. भोजपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र की है. यहां हसन बाजार ओपी अंतर्गत जमुनीपुर में बदमाशों ने एक पुजारी की हत्या कर दी है. मृतक पुजारी की पहचान रामचंद्र सिंह (65) के रूप में की गई है, जो मूल रूप से रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना अंतगर्त मुंजी गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. जानकारी मिली है कि रामचंद्र सिंह लगभग 25 सालों से भोजपुर जिले के जमुनीपुर गांव स्थित अपने ससुराल में रहते थे.
इस घटना के बाबत मृतक पुजारी के बेटे बृज किशोर सिंह ने बताया कि रामचंद्र सिंह घर के बाहर दालान में बने मड़ाई में अपनी पत्नी के साथ सोये थे. इस दौरान बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी और मौके से भाग निकले. आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. उन्होंने दम तोड़ दिया था.
वारदात की सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बृज किशोर सिंह ने बताया कि उनके पिता की हत्या किसने और क्यों की, यह उन्हें नहीं मालूम है. उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी. पुलिस को जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए.