ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

बिहार: प्रेमिका के प्यार में पागल हुआ पति, पत्नी की हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंका

19-May-2021 06:25 PM

ARA : बिहार के भोजपुर जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल प्रेमिका के प्यार में पागल एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. बेरहमी से पत्नी की हत्या कर उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर ले जाकर फेंक दिया. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.


वारदात भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है, जहां कारीसाथ-कौड़ियां स्टेशन के बीच आमा-मोहम्मदपुर स्थित घटिया ब्रह्म बाबा के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई. मृतक महिला की पहचान संध्या देवी (30) के रूप में की गई, जो जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरीगांव गांव के रहने वाले रोहित कुमार की पत्नी बताई जा रही है. 


स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक महिला के पति रोहित का गांव के ही किसी अन्य लड़की के साथ प्रेम संबंध है. संध्या देवी हमेशा अपने पति के इस हरकत का विरोध कर रही थी. पत्नी के विरोध से नाराज रोहित ने उसकी हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. 


मृतक संध्या देवी के भाई सोनू कुमार सिंह ने बताया कि उसके जीजा रोहित कुमार का गांव के ही एक लड़की से एक साल से अवैध संबंध चला रहा है. इसे लेकर दंपती के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. सोनू के अनुसार इसी विवाद को लेकर रोहित ने अपना रास्ता साफ करने के लिए संध्या की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को रेलवे लाइन पर फेंक दिया. 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. पुलिस ने बताया कि महिला की पहले गला दबाकर हत्या करना और फिर बाद में सबूत को छुपाने के लिए उसके शव रेलवे लाइन पर रखना प्रतीत होता है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने आरोपी पति रोहित कुमार और उसकी मां को गिरफ्तार किया है.