ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

भोजपुर में ऐतिहासिक होगी चिराग की आशीर्वाद यात्रा, पूर्व एमएलसी हुलास पांडे ने तैयारियों की समीक्षा की

31-Aug-2021 06:40 PM

ARA : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान इन दिनों आशीर्वाद यात्रा पर हैं. चिराग की आशीर्वाद यात्रा 3 सितंबर को भोजपुर जिले में होगी भोजपुर जिले में यात्रा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. पूर्व एमएलसी और पार्टी के प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे ने खुद आशीर्वाद यात्रा की कमान संभाल रखी है.


एलजेपी नेता हुलास पांडे ने आज आरा में आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान समेत अन्य नेता मौजूद रहे.  चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा कोइलवर से शुरू होते हुए आरा शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरेगी. इस दौरान चिराग पासवान शहर में स्थापित महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे. चिराग पासवान 3 सितंबर को आरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन आरा से वह बक्सर के लिए रवाना हो जाएंगे. 4 सितंबर को बक्सर में चिराग पासवान की यात्रा है.


चिराग के आशीर्वाद यात्रा की तैयारी की समीक्षा बैठक में भोजपुर जिलाध्यक्ष  राजेश्वर पासवान प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट, छात्र लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा, प्रदेश पदाधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, सोनू पासवान ,सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहें. पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि 3 सिंतबर को आशीर्वाद यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा.