पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
12-Sep-2023 12:31 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक के एक अधिकारी को गोली मारकर फरार हो गए। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन फानन में घायल बैंककर्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से ड़क्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना करताहां थाना क्षेत्र के चांदी धनुषी की है।
अपराधियों की गोली से घायल बैंककर्मी की पहचान SBI के फिल्ड ऑफिसर अमर ज्योति के रूप में हुआ है, जो वैशाली के लालगंज शाखा में तैनात हैं। मंगलवार को अमर ज्योति अपने घर काजीपुर थाना क्षेत्र के भतन्डी गांव से बाइक पर सवार होकर लालगंज जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अमर ज्योति को दो गोलियां दागने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल बैंककर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंचे सदर एसटीपीओ ओम प्रकाश और करताहा थाने की पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।