शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
01-Sep-2023 03:08 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। फाइनेंसकर्मी को दो गोलियां लगी हैं। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के सिंघैला पुल के पास की है।
बताया जा रहा है कि निजी फाइनेंस कर्मी शंकर साह कई गांव से पैसा कलेक्शन कर लौट रहे था, तभी सिंगइला पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गाड़ी को धक्का मार कर गिरा दिया और लूटपाट करने लगे। जब उसने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे दो गोलियां दाग दी और उसके पास से 80 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पहली गोली शंकर के हाथ में और दूसरी गोली जांघ में लगी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची मोतीपुर थाना पुलिस ने घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उधर, पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।