ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / बिहार के आजम खान हैं तेजस्वी यादव, यूपी वाले रिश्तेदारों की तरह ही...

बिहार के आजम खान हैं तेजस्वी यादव, यूपी वाले रिश्तेदारों की तरह ही होगा उनका हश्र: भाजपा विधायक ने डिप्टी सीएम को चेतावनी दी

03-Apr-2023 07:20 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में रामनवमी के मौके पर हुए दंगों के बाद तेजस्वी यादव ने बीजेपी को इसके लिए जिम्मेवार करार दिया था. अब भाजपा  के विधायक ने उन्हें जवाब दिया है. बीजेपी के विधायक ने कहा है-तेजस्वी बिहार के आजम खान बन चुके हैं. उनका हश्र वैसा ही होगा जैसा उत्तर प्रदेश के उनके रिश्तेदारों का हुआ है।


यूपी के बीजेपी विधायक का जवाब

उत्तर प्रदेश के देवरिया से बीजेपी के विधायक हैं शलभमणि त्रिपाठी. उन्होंने ट्विटर पर तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए लिखा है। “बिहार के आजम खान बन चुके तेजस्वी बाबू, यही गलती आपके UP वाले रिश्तेदारों ने भी की थी. मुज़फ़्फ़रनगर दंगों के वक्त,चुन चुनकर हिंदुओं को सताने की. आज उनका हश्र देख लीजिए और अपने हश्र को तैयार रहिए.” 


दरअसल रामनवमी के मौके पर बिहार के कई स्थानों पर भड़की हिंसा का दोष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर मढ़ा है. तेजस्वी यादव ने कहा है “बिहार में सद्भाव बिगाड़ने की संघी कोशिश पर बिहार सरकार की पैनी नज़र है. जिन राज्यों में BJP कमजोर है वहाँ बौखलाई हुई है. एक-एक उपद्रवी को चिन्हित कर कठोरतम कारवाई की जा रही है. भाईचारे को तोड़ने के किसी भी भाजपाई 'प्रयोग' का हमने हमेशा माकूल जवाब दिया है और देते रहेंगे.”


बता दें कि बिहार में हुए दंगों को लेकर सियासत गर्म है. रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसके लिए नीतीश कुमार की सरकार को जिम्मेवार करार दिया था. उन्होंने कहा था कि भाजपा की सरकार बनी तो दंगाइयो को उल्टा लटा कर सीधा कर देंगे. बिहारशरीफ और सासाराम में हुए दंगों पर बिहार विधानसभा में भी सोमवार को जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी के कई नेताओं ने इसकी जांच एनआईए से कराने की मांग की है. बीजेपी के सांसद छेदी पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है.