ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?

Home / news / बिहार के 7 जिलों में 450 KM नापेंगे राहुल गांधी, जानिए कब तक...

बिहार के 7 जिलों में 450 KM नापेंगे राहुल गांधी, जानिए कब तक पहुंचेगी यात्रा

20-Jan-2024 12:46 PM

By First Bihar

बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता के लिए 25 अलग-अलग समिति बनाई गई है। इसमें अध्यक्ष सहित 220 नेताओं को जिम्मेदार दी गई है। सबसे बड़ी 35 सदस्यीय मोबिलाइजेशन कमेटी है। ये सभी सदस्य अपने नेता राहुल गांधी को यात्रा में सहयोग करेंगे। बिहार में राहुल गांधी की यह यात्रा 27 जनवरी से शुरू होगी। कांग्रेस के युवराज दो बार बिहार में दाखिल होंगे। इसकी तैयारी बिहार कांग्रेस की ओर से जोर शोर से की जा रही है।


वहीं, बिहार प्रदेश कांग्रेस  अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी कमेटी को स्वीकृति दे दी है। कमेटी में विधायक, विधान पार्षद सहित पूर्व सांसदों को भी जिम्मेदारी दी गई है। बिहार में यात्रा 27 जनवरी को किशनगंज में प्रवेश करने की संभावना है। पहले चरण में किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार सहित 7 जिलों में 425 किलोमीटर यात्रा होगी। यात्रा के दूसरे चरण में सासाराम, कैमूर, औरंगाबाद में यात्रा होगी। प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ अखिलेश सिंह ने बताया कि यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। हम लोग पूरे तन मन और धन से राहुल जी की यात्रा को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।


9 सदस्यीय कंट्रोल रूम कमेटी, 21 सदस्यीय प्लानिंग कमेटी, 6 सदस्यीय रूट कमेटी, 35 सदस्यीय मोबिलाइजेशन कमेटी, 17 सदस्यीय पब्लिक मीटिंग कमेटी, 10 सदस्यीय रोड शो कमेटी, 5 सदस्यीय एकोमोडेशन कमेटी, 8 सदस्यीय फूड कमेटी, 10 सदस्यीय ट्रांसपोटेशन कमेटी, 7 सदस्यीय इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कैंपेनिंग कमेटी, 9 सदस्यीय ट्रैफिक मैनेजमेंट कमेटी, 7 सदस्यीय पब्लिसिटी कमेटी, 12 सदस्यीय मीडिया कमेटी, 7 सदस्यीय सोशल मीडिया कमेटी है।


इसके आलावा 7 सदस्यीय डेली प्रोग्राम एंड इंटरेक्शन कमेटी, 5 सदस्यीय सिविल सोसाइटी कोऑडिनेशन कमेटी, 6 सदस्यीय कल्चरल कमेटी, 5 सदस्यीय लीगल कमेटी, 6 सदस्यीय परमिशन कमेटी, 7 सदस्यीय सुरक्षा कमेटी, 4 सदस्यीय अनुशासन कमेटी, दो सदस्यीय हेल्थ केयर कमेटी, 5 सदस्यीय पार्टिशिपेशन कमेटी, 6 सदस्यीय न्याय यात्री को ऑडिनेशन कमेटी और 4 सदस्यीय पास कमेटी।