ब्रेकिंग न्यूज़

IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Home / news / बिहार के 67 BEO का वेतन बंद करने का आदेश, फोन नहीं उठाने...

बिहार के 67 BEO का वेतन बंद करने का आदेश, फोन नहीं उठाने पर केके पाठक ने की कार्रवाई

19-Apr-2024 09:47 PM

By First Bihar

PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एक बार जो फैसला वो ले लेते है फिर खुद की भी नहीं सुनते हैं। शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। फोन नहीं उठाने वाले बिहार के 25 जिलों के 67 BEO के खिलाफ अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। 67 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) का वेतन बंद करने का आदेश जारी किया है।


कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का फोन नहीं उठाने के आरोप में इन 67 बीईओ पर कार्रवाई की गयी है। जिसमें नालंदा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, सीतामढ़ी, सीवान, शेखपुरा, सुपौल, वैशाली और पश्चिम चंपारण अररिया, औरंगबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, मधुबनी और मुजफ्फरपुर के BEO शामिल हैं।


इसे लेकर शिक्षा विभाग ने संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को पत्र भेजते हुए तत्काल 67 बीईओ का वेतन बंद करने का आदेश दिया। डीईओ से कहा गया है कि वो इन बीईओ से स्पष्टीकरण मांगे कि ये लोग फोन क्यों नहीं उठाते हैं? बार-बार फोन किये जाने पर भी ये लोग कॉल रिसिव तक नहीं करते हैं। जबकि इनसे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में आई शिकायतों के संबंध में फोन किया जाता है लेकिन बीईओ फोन उठाना भी उचित नहीं समझते हैं। 


जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षा विभाग ने यह आदेश दिया है कि यदि इन बीईओ का वेतन पहले से बंद है तो इनके खिलाफ आरोप पत्र गठित करें। यदि कोई पहले से सस्पेंड है या उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित है तो पूरक आरोप पत्र गठित कर कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा करें। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त से बाहर है।