ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget 2026-27: 3 फरवरी को पेश होगा नीतीश सरकार का बजट, महिलाओं को 2 लाख, रोजगार और शिक्षा पर बड़ा फोकस; जानिए इसके अलावा किन मुद्दों पर रह सकता है अधिक फोकस BSEB Intermediate Exam 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का शुभारंभ, कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली में बायोलॉजी तो दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा Bihar Budget 2026: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कल पेश होगा राज्य का बजट Bihar weather : बिहार में ठंड का कहर, घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, तापमान बढ़ने के संकेत Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम

बिहार के 40 हजार प्राइवेट स्कूल होंगे बंद! 15 अगस्त तक मिला अल्टीमेटम

बिहार के 40 हजार प्राइवेट स्कूल होंगे बंद! 15 अगस्त तक मिला अल्टीमेटम

20-Jul-2024 06:17 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के 40 हजार प्राइवेट स्कूलों के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। राज्य सरकार की अनुमति के बिना संचालित इन स्कूलों को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया गया है। इन्हें राज्य सरकार से स्कूल चलाने की मंजूरी लेनी होगी यदि ऐसा नहीं किया तो उनके स्कूल को बंद करा दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने ऐसे प्राइवेट स्कूलों के मालिकों को अंतिम मौका दिया है।


यह कहा गया है कि 15 अगस्त तक किसी भी हालत में वो इसकी मंजूरी ले लें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। उनके स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया जाएगा। आश्चर्य की बात है कि बिहार में अभी तक सिर्फ 12 हजार प्राइवेट स्कूल ऐसे है जो सरकार से मान्यता लेकर चलाए जा रहे हैं। जबकि 40 हजार स्कूल बिना मान्यता के ही बिहार में संचालित हैं। 


ऐसे स्कूलों पर अब सरकार कार्रवाई करने जा रही है। लेकिन ऐसा करने से पहले शिक्षा विभाग ने अंतिम मौका इन्हें दिया है। कहा है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक वो मान्यता ले लें नहीं तो स्कूल को बंद करवा दिया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र ने इस बात की जानकारी दी। 


उन्होंने कहा कि बिना सरकार के मंजूरी के चल रहे सभी प्राइवेट स्कूल बंद होंगे। इसके लिए अंतिम मौका 15 अगस्त तक दिया गया है इसके बाद फिर कोई मौका नहीं दिया जाएगा और ना ही इस पर विचार किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि अब प्राइवेट स्कूलों को शिक्षा के अधिकार कानून के तहत गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों का अपने स्कूल में एडमिशन कराना होगा। ऐसा नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।