पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
06-Mar-2024 01:44 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले बिहार में ताबड़तोड़ तबादलों का दौर जारी है. राज्य सरकार ने आज कुल 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिसमें चार जिलों के एसपी शामिल हैं. सरकार ने खगड़िया, वैशाली, किशनगंज और अरवल में नये एसपी की तैनाती की है. खास बात ये भी है कि अपने कारनामों से नीतीश के कोपभाजन बने चंदन कुशवाहा को मलाईदार पोस्टिंग मिल गयी है. उन्हें खगड़िया का एसपी बनाया गया है. चर्चा ये है कि सम्राट चौधरी की सिफारिश पर चंदन कुशवाहा को कोल्ड स्टोरेज से निकाल कर फील्ड में भेजा गया है.
बिहार सरकार के गृह विभाग की ओऱ से जारी अधिसूचना के मुताबिक चंदन कुशवाहा को खगड़िया का एसपी बनाया गया है. वे पटना में होमगार्ड के कमाडेंट पद पर तैनात थे. सरकारी महकमे में हो रही चर्चा के मुताबिक चंदन कुशवाहा के कई कारनामे नीतीश कुमार के संज्ञान में आयी थी. लिहाजा उन्हें संटिंग पोस्ट पर रखा जा रहा था. लेकिन हालिया दिनों में सम्राट चौधरी से उनकी ट्यूनिंग हुई थी. ऐसे में उसका इनाम मिला. पांच साल से होमगार्ड के समादेष्टा पद पर तैनात चंदन कुशवाहा को खगड़िया का एसपी बना दिया गया है, जो सम्राट चौधरी का क्षेत्र है.
इसके साथ ही वैशाली के एसपी कार्तिकेय के शर्मा को भी बदला गया है. उन्हें बीएमपी में एआईजी बनाया गया है. वैशाली में हरकिशोर राय को नया एसपी बनाया गया है. खगड़िया के एसपी सागर कुमार को किशनगंज का नया एसपी बनाया गया है. वहीं, किशनगंज में पहले से एसपी पद पर तैनात डॉ इऩामुलहक मेंगनू को पटना में होमगार्ड का कमाडेंट बनाया गया है.
अरवल के एसपी विद्यासागर को पटना का सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी बनाया गया है. राजेंद्र कुमार भील को अरवल का नया एसपी बनाया गया है. वहीं, सीआईडी में एएसपी पद पर तैनात काम्या मिश्रा को दरभंगा का ग्रामीण एसपी बनाया गया है.

