ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
14-Jan-2023 06:50 AM
PATNA : बिहार में कड़ाके की ठंड का जनजीवन पर काफी असर पड़ रहा है। चाहे ग्रामीण इलाका हो या शहरी हर जगह के लोग इस ठंड से बेहाल हैं। हालांकि, राज्य में कही- कहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन, इसके बावजूद कई जिलों का तापमान 7 डिग्री से ही नीचे दर्ज किया गया।
दरअसल, मौसम विभाग के तरफ से राज्य के 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के तरफ से कहा गया है कि, इन जिलों में अगले दो दिनों तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान उत्तर पश्चिम के तरफ से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण पूरे बिहार में कपकपी देखने को मिल रही हैबिहार के छपरा और सबौर में तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार, मौसम में हो रहे लगातार बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि, जब तक कोई जरूरी काम ना हो तब तक घर से बाहर ना निकले। इसके अलावा बुजुर्गों और बच्चों को भी ठंड से बचकर रहने की हिदायत दी गई है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, पटना, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, लखीसराय, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सीवान, बेगूसराय जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।