ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध

Home / news / बिहार के 20 अधिकारियों का IAS में प्रमोशन, केंद्र सरकार ने जारी की...

बिहार के 20 अधिकारियों का IAS में प्रमोशन, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखिए.. पूरी लिस्ट

13-Aug-2024 06:50 AM

By First Bihar

PATNA: केंद्र सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों को बड़ी सौगात देते हुए उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस में प्रमोशन दे दिया है। बिहार के ये सभी अधिकारी 39वें बैच के हैं और केंद्र सरकार ने 2023 से इनका प्रमोशन आईएएस में कर दिया है। केंद्रीय कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय ने सोमवार को देर रात इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।


बिप्रसे के जिन अधिकारियों को आईएएस में में प्रमोशन मिला है, उनमें जीतन राम मांझी के बेटे मंत्री संतोष सुमन के आप्त सचिव डॉ. नंदलाल आर्य, मंत्री कृष्णनंदन पासवान के आप्त सचिव राजेश कुमार सिंह के अलावा कारा निदेशक रजनीश कुमार सिंह, अपर निदेशक राकेश भारती, मृत्युंजय कुमार, सुजीत कुमार, राजेश कुमार सिंह, राकेश रंजन, संजय कुमार शामिल हैं।


वहीं शंभू शरण, राजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार, माधव कुमार सिंह, अहमद महमूद, विनायक मिश्र, सुमन कुमार मंगलम, वारिस खान, अखिलेश कुमार सिंह और अतुल कुमार वर्मा को भी आईएएस में प्रमोशन मिला है। इस सभी अधिकारियों की पहली स्थापना संयुक्त सचिव के तौर पर होगी। पिछले साल भी केंद्र सरकार ने बिहार के 54 अधिकारियों को आईएएस में प्रमोशन दिया था।