बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
24-Feb-2023 11:40 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के 14 आईएएस ऑफिसर को प्रमोशन दी गई है। इन आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव ग्रेड में प्रमोशन दी गई है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिन आईएएस अधिकारियों का यह प्रमोशन दी गई है उसमें पंचायती राज के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पॉन्ड्रिक का नाम शामिल है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सेवावानिवृत्त हो चुके आईएएस अधिकारियों में उदय सिंह कुमावत, राणा अवधेश कुमार, अनवर आलम, अशोक कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार पांडे, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, भृगुनाथ उपाध्याय, कुमार आनंद शामिल हैं। इसके अलावा दयानंद प्रसाद मुरलीधर राय, ओम एसएम बंदे और भृगुनाथ द्विवेदी के मामले विचलित होने की तिथि को सेवानिवृत्त रहने के कारण प्रोन्नति अप्रदत कर दी गई है, यानी अब इन्हें प्रोन्नति नहीं मिलेगी।
दरअसल, पटना हाईकोर्ट में अप्रैल 2018 को एक याचिका दायर की गई थी।जिसमें यह कहा गया था कि, बिहार के कई ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें लम्बें समय से प्रमोशन नहीं दिया गया है। जिसके बाद अब इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट के स्तर से आदेश जारी किया गया है। इसके बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर है। सेवानिवृत्ति के बाद भी जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है, उन्हें भी 2006 अप्रैल से ही लाभ प्राप्त होंगे और पेंशन में भी इजाफा होगा।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले दिसंबर में भी राजधानी पटना के डीएम समेत बिहार के 9 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई थी। 2010 बैच के इन सभी अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर वेतनमान-13 में प्रमोशन दिया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर इसकी जानाकरी दी थी। इन सभी अधिकारियों को 1 जनवरी 2023 यानी पद ग्रहण करने की तिथि से प्रोन्नति मिलेगी।