Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा?
03-Mar-2023 07:01 AM
By First Bihar
PATNA: टैक्स चोरी यह फिर टैक्स में गड़बड़ी करने वालों को लेकर आयकर विभाग लगातार एक्शन में नजर आ रही है। इसी को लेकर अब इनकम टैक्स विभाग की टीम ने पूर्णिया और सिवान में एक डॉक्टर समेत तीन अन्य व्यवसायियों के 15 से अधिक ठिकानों पर एक साथ सर्वे किया है। इन सभी के पास से करोड़ों की टैक्स में गड़बड़ी सामने आई है।
दरअसल पूर्णिया के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शफीक आलम की लाइन बाजार स्थित किलनिक और उनके हॉस्पिटल एडवांस ऑर्थोपेडिक एंड स्पाइन सेंटर में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सर्वे किया है। इस हॉस्पिटल के साथ ही यहां के जांच घर और दवाई खाना की देखरेख करने में उनकी पत्नी जेनत रसूल की भूमिका अहम मानी जा रही है। इनकम टैक्स विभाग की टीम को अब तक की जांच में आज पाने के लिए व्यापक स्तर पर गड़बड़ी मिली है।
बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग की टीम ने डॉक्टर आलम के सहारा वेलफेयर ट्रस्ट नाम के एक संस्था और सहारा एडवांस वर्ल्ड स्कूल समेत उनके सभी हॉस्पिटल और मेडिकल स्टोर का सर्वे किया है। आयकर विभाग की टीम ने पाया है कि मरीजों को वास्तविकता से काफी कम का रसीद दिया जा रहा है कई चीजों में हकीकत में कुछ राशि लेना और कागज पर कुछ और लिखने वाली प्रमाण भी निकल कर सामने आई है। डॉक्टर ने जमीन में भी बड़े स्तर पर निवेश कर रखा है।
मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग को कई ऐसी कागजात मिले हैं जिनमें अनाप-शनाप निवेश का मालूम चला है। डॉक्टर दंपति इन तमाम आई को आयकर विभाग से छुपाकर कम टैक्स देते थे। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने पूर्णिया के गुलाब बाग इलाके के सुनौली चौक के हंस दा रोड पर मौजूद पवित्रा प्लाईवुड एवं फर्नीचर के तीन गोदाम और एक दुकान में भी सर्वे किया है। टीम को यहां भी काफी गड़बड़ी देखने को मिली है। इसके साथ ही साथ टीम ने सिवान में व्यस्त न्यू श्री राम भंडार में भी सर्वे किया है यहां भी टैक्स चोरी का मामला सामने आया है।
आपको बताते चलें कि डॉ आलम ने साथ 8 वर्षों में करोड़ों का अस्पताल और 2 साल में ही करोड़ों का स्कूल खोल लिया है लेकिन इसके अनुरूप को टैक्स नहीं देते हैं अब तक की जांच में लाखों की टैक्स चोरी की बात सामने आई है। हालांकि इसको लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।