ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / बिहार: शराब कारोबारी को पकड़ने के लिए जवान ने नदी में लगाई छलांग,...

बिहार: शराब कारोबारी को पकड़ने के लिए जवान ने नदी में लगाई छलांग, डूबने से हो गई मौत

17-Jan-2023 11:05 AM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे उत्पाद विभाग के जवान की नदी में डूबने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद पुलिस और उत्पाद महकमे में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी पुलिस से बचने के लिए नदी में कूद गया जिसके पीछे उत्पाद विभाग के जवान ने भी नदी में छलांग लगा दी, कारोबारी तो भाग निकला लेकिन जवान की डूबने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि शराब कारोबारी ने ही जवान को नदी के पानी में डूबा दिया होगा। घटना सकरा थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ी गंडक नदी की है।


मृतक उत्पाद विभाग के जवान की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम को दरधा में नदी किनारे शराब बनाने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम सोमवार की देर रात छापेमारी करने के लिए पहुंची। पुलिस को आता देख शराब कारोबारी भागने लगे। कुछ नदी में कूद गये और कुछ नदी के रास्ते भाग गए। नदी में कूदे शराब कारोबारी को पकड़ने के लिए जवान दीपक कुमार ने भी नदी में छलांग लगा दिया।


शराब कारोबारी का पीछा करते हुए वह नदी की तेज धार में पहुंच गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई जबकि शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। आशंका जताई जा रही थी कि नदी में तैरते सिपाही को शराब कारोबारियों ने डूबो दिया और भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से जवान के श को नदी से बाहर निकाला।