ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session 2026: विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी पहुंचीं विधान परिषद, थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण Bihar Budget Session 2026: विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी पहुंचीं विधान परिषद, थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण Bihar Budget Session 2026: विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में होगा राज्यपाल का अभिभाषण; नीट छात्रा केस पर विपक्ष का प्रदर्शन Bihar Assembly Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ! राज्यपाल का अभिभाषण आज Bihar Budget Session : नीट छात्रा मामले पर विधानसभा के बाहर हंगामा, भाई वीरेंद्र ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार; तेजस्वी यादव के सत्र आने और नहीं आने के सवाल का भी दिया जवाब Bihar Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026 की आज से हो रही शरुआत, राज्यपाल का अभिभाषण के साथ शुरू होगा सत्र; CM नीतीश कुमार पहुंचे सदन Bihar ship repair center : पटना में बनने वाला है शिप रिपेयर सेंटर, जानिए क्या -क्या होगा फायदा और सरकार का लक्ष्य Bihar Assembly : तेजस्वी यादव के साथ हादसा, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में नहीं होंगे शामिल; जानिए क्या है पूरी खबर Patna double decker bus : पटना में गंगा किनारे डबल डेकर बस में निजी पार्टी और सैर की सुविधा, अब जन्मदिन और एनिवर्सरी मनाना हुआ आसान Patna Municipal Corporation : पटना में अप्रैल से नगर निगम का नया नियम लागू, बदल जाएगा यह व्यवस्था; अब आपको भी हर हाल में करना होगा यह काम

बिहार: जमीन रजिस्ट्री कराने जा रहे स्वर्ण कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम

बिहार: जमीन रजिस्ट्री कराने जा रहे स्वर्ण कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम

30-Jul-2024 02:29 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बिहार में अपराध का ग्राफ हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ अपराधी लोगों को सरेआम अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक स्वर्ण कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मार की। कारोबारी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस जा रहा था, तभी बदमाशों ने गोली मार दी।


अपराधियों की गोली से घायल कारोबारी की पहचान गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिक चौक निवासी श्यामबाबू प्रसाद के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। 16 कट्ठा 10 धुर जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए श्यामबाबू अपने एक साथी के साथ बाइक से निकला ही था कि इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो अपराधियों ने श्याम बाबू प्रसाद को रोका और पहले उनका नाम पूछा फिर अपराधियों ने गोली चला दी।


घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, अपराधी ग्लैमर बाइक से आए थे और उन्होंने हाफ शर्ट और हाफ पैंट पहन रखा था। शिशिर मोहन श्रीवास्तव से श्याम बाबू प्रसाद जमीन खरीदने वाले थे और उसी की रजिस्ट्री करने आ रहे थे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते अपराधी मौके से फरार हो गए थे।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंचे सदर डीएसपी रामकृष्ण ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कारोबारी को दो गोलियां लगी हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।