ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
03-Sep-2024 12:02 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला सासाराम से सामने आया है, जहां बदमासों ने एक ईट भट्ठा कारोबारी को गोली मार दी। घायल कारोबारी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि कैमूर के कुदरा थाना के नेवरास निवासी राजकुमार सिंह चेनारी में स्थित अपने ईट भट्ठा से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे राजकुमार सिंह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने आपसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात कही है। घायल को बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया जा रहा है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार का रोहतास जिला में दौरा था। उनके जाते ही अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी।