Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
23-Jun-2024 12:56 PM
By First Bihar
GAYA : खबर गया से आ रही है, जहां एक कारोबारी की पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक महिला पिछले कई महीनों से डिप्रेशन में चल रही थी और पहले भी दो-तीन बार खुदकुशी करने की असफल कोशिश कर चुकी थी। आखिरकार वह अपनी कोशिश में कामयाब हो गई। घटना रामपुर थानाक्षेत्र के गोवाल बिगहा मोड़ के पास की है।
मृतका की पहचान हार्डवेयर कारोबारी राजन सेठ की पत्नी ऋचा सेठ के रूप में हुई है। मृतका के पति राजन सेठ ने बताया कि उनकी पत्नी की सुबह में उनसे बात हुई थी और उन्होंने उनसे चाय बनाने को कहा था। जिस पर उनकी पत्नी चाय बनाने के लिए किचन में चली गई और फिर अचानक बाहर कुछ गिरने की बहुत जोर की आवाज आई। जब खिडक़ी से देखा तो उनकी पत्नी का शव नीचे गिरा पड़ा हुआ था।
उन्होंने बताया पत्नी पिछले एक साल डिप्रेशन की शिकार थी और इससे पहले भी तीन बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी। कारोबारी ने बताया कि खुदकुशी से ठीक पहले उनकी पत्नी ने अपने हाथ का नस काट लिया था। जिसकी जानकारी उन्हें घटना के बाद मिली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।