मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Jun-2024 12:30 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI : खबर जमुई से आ रही है, जहां पिछले दो दिनों से घर से लापता कारोबारी के बेटे का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार को युवक का शव खेत में गड्ढे से बरामद हुआ है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना खैरा थानाक्षेत्र की है।
मृतक की पहचान नवडीहा गांव निवासी संजय आर्य के 18 वर्षीय इकलौते बेटे सत्यदेव आर्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में स्कूल का निर्माण हो रहा है। इसको लेकर मीटिंग चल रही थी। गांव के लोग बैठक में मौजूद थे, तभी सत्यदेव फोन पर बात करते-करते घर के पीछे की ओर चला गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। घटना की जानकारी खैरा थाना पुलिस को दी गई। बुधवार को दो दिन के बाद बल्लोपुर बहियार से उसका शव मिला है।
मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों के भीड़ जुट गई। खैरा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और युवक के शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इकलौते बेटे के मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।
जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि युवक की हत्या के बाद उसके शव को गड्ढे में दफन कर दिया गया था। इस मामले में चार लोगों की अरेस्टिंग हुई है। एफएसअल की टीम बुलाई गई है। पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा कर देगी। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की बात सामने आ रही है।