ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: गर्लफ्रेंड ने तोड़ा दिल, तो बिहार के लड़के ने IAS बनकर लिया इंतकाम, जाने... सफलता की कहानी ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका

बिहार: फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लाखों रुपए की लूट, बैंक जाने के दौरान बदमाशों ने की लूटपाट

बिहार: फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लाखों रुपए की लूट, बैंक जाने के दौरान बदमाशों ने की लूटपाट

13-Sep-2024 09:50 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है जहां बाइक सवार बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दो बदमाशों ने बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूटपाट की और मौके से फरार हो गे। घटना फूलवड़िया थाना क्षेत्र के दरगाह रोड स्थित अजमत कालोनी की है।


बताया जा रहा है कि अजमत कॉलोनी में स्थित एक मकान में निजी फाइनेंस कंपनी का ऑफिस चलता है। फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी बाइक पर सवार होकर एसबीआई बैंक बरौनी में रुपया जमा करने के लिए निकले थे, ऑफिस से कुछ दूर निकलते ही दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी को रोक दिया और डरा धमकाकर रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। 


कर्मचारियों के मुताबिक, कंपनी का करीब 3 लाख 70 हज़ार रुपया उस बैग में था। 5 से 6 बदमाशों द्वारा रोक करके बैग लेकर फरार हो गए।  घटना की सूचना मिलते ही फूलवड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगला रही है।