मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
14-Jul-2023 09:21 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक शख्स ने शराब पीने के लिए 20 हजार उधार लिया और जब इसे चुकाने की बारी आई तो यह बहुत अधिक तनाव में आ गया और उसने खौफनाक कदम उठा ली। यह मामला सकरा थाना क्षेत्र के बेझा गांव का बताया जा रहा है।
दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले में 55 साल के एक शख्स ने शराब पीने के लिए कर्ज लिया। उसने करीब 20 हजार रुपये की शराब गटक ली। इसके बाद जब कर्ज चुकाने की बारी आई तो कर्जदारों का दबाव बढ़ा तो उसने खुद अपनी जान दे दी। वहीं, अधेड़ का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान गन्नीपुर बेझा पंचायत के बसंतपुर गौस गांव के मो. जमील खान (55) के रूप में हुई है। वह वेल्डिंग और पेंटर का काम करता था। मृतक की पत्नी रूही खातून ने पुलिस को बताया कि मजदूरी करने के दौरान जमील को नशे की लत लग गई। करीब 20 हजार रुपये कर्ज लेकर वह शराब पी गया। उस कर्ज का पैसा चुकाने के लिए जब दबाव पड़ने लगा तो तनाव में रहने लगा। पत्नी ने समझा कि मजदूरी कर कर्ज चुका दिया जाएगा। कोई गलत कदम नहीं उठाएगा।
जबकि, इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने बताया कि- हमारे पति के नशे के कारण परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। काफी दिनों से ग्रामीणों की ओर से मिले अनाज और मदद से घर का चूल्हा जल रहा था। एक पुत्र है जो दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करता है। बुधवार रात खाना खाकर दोनों सो गए थे। रूही खातून ने बताया कि नींद खुली तो जमील नहीं था। सुबह से खोजबीन कर रही थी। इसी दौरान पेड़ से शव लटके होने की जानकारी मिली।
इधर, इस घटना को लेकर पुलिस को बताया कि उसके पति ने कर्ज के बोझ के सदमे में आकर आत्महत्या कर ली है। उसने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसको लेकर मुखिया प्रतिनिधि मो. दुलारे व अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुलिस से वार्ता की। सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि अधेड़ की आत्महत्या की सूचना पर पहुंचे थे। मृतक की पत्नी ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए पुलिस को एक पंचनामा बनाकर दिया। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई।