Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी
08-Nov-2022 05:49 PM
SIWAN: सीवान में एक बार फिर से अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिले में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। सोमवार की देर शाम महाराजगंज में मुखिया पति की हत्या कर बदमाशों ने सनसनी फैला दी थी। ताजा मामला दरौली थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर में सो रही महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। जाते-जाते अपराधी घर में बंधी एक बकरी को भी अपने साथ लेकर चले गए।
मृतक महिला की पहचान अमरपुर गांव निवासी रामदर्शन मल्लाह की य पत्नी भगवती देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात भगवती देवी अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजनों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह तब हुई जब वे भगवती देवी को जगाने के लिए कमरे में पहुंचे। कमरे में खून से लथपथ भगवती देवी का शव देखकर परिजनों के होश फाख्ता हो गए।हत्या की इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका भगवती देवी अपनी बहू और दो पोतों के साथ रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने हत्या करते वक्त भगवती देवी का मुंह बंद कर दिया होगा ताकि किसी को इसकी भनक नहीं लगे। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश घर में बंधी एक बकरी को भी अपने साथ लेकर चले गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।