पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
22-Jun-2022 11:30 AM
KHAGARIA: खगड़िया में एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छेड़खानी की वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि थाने में पदस्थापित मुंशी ने अंजाम दिया है। महिला कांस्टेबल महेशखूंट थाना में तैनात है। आरोपी मुंशी देर रात महिला कांस्टेबल के कमरे में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुंशी को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला कांस्टेबल महेशखूंट थाना के तीसरे माले पर स्थित महिला कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान देर रात आरोपी मुंशी अजय कुमार सिंह उसके कमरे में पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला कांस्टेबल के शोर मचाने पर थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी वहां से भागकर थाने में आकर बैठ गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने आरोपी मुंशी को हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित महिला कांस्टेबल ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमितेश कुमार ने आरोपी मुंशी के खिलाफ जांच का निर्देश दिया है। जांच का जिम्मा गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार को दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि मुंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।