ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार : कमरे में अकेली सो रही थी गर्भवती महिला, रात के अंधेरे...

बिहार : कमरे में अकेली सो रही थी गर्भवती महिला, रात के अंधेरे में चौकीदार ने कर दिया बड़ा कांड

17-Sep-2022 11:58 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA : सहरसा में एक चौकीदार ने वर्दी को दागदार कर दिया। आरोपी चौकीदार ने घर में सो रही एक गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना बनमा इटहरी प्रखंड के प्रियनगर गांव की है। इस घटना के बाद गांव के दो पक्षों के बीच विवाद होता रहा। बाद में महिला थाने पहुंची और आरोपी चौकीदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार की देर रात आरोपी चौकीदार महिला के घर में घुस गया और उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला के मुताबिक गुरुवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। इसी दौरान रात 12 बजे चौकीदार दिनेश पासवान उसके कमरे में घुस गया दुष्कर्म की कोशिश की। महिला द्वारा शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


शुक्रवार की सुबह जब महिला ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने मामले को पंचायत के समक्ष रखने का दबाव बनाया लेकिन महिला नहीं मानी और थाने पहुंचकर चौकीदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि आरोपी चौकीदार ने खुद को निर्दोष बताया है और इसे साजिश करार दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।