Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
19-Nov-2022 01:43 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सोए अवस्था में एक पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। एक साथ दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल दोहरे हत्याकांड के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना रुन्नीसैदपुर के महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित गुरुदह गौस वार्ड 3 की है।
मृतक दंपति की पहचान गुरुदह गौस निवासी 60 वर्षीय सीताराम राय और उनकी 55 वर्षीय पत्नी फूलो देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद घर से सभी सदस्य अपने अपने कमरों में सोने के लिए चले गए। सीताराम राय और उनकी पत्नी फूलों देवी भी अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी की धारदार हथियार से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी। घर के पास वाले कमरे में उनका बेटा भी सोया हुआ था लेकिन इस वारदात उसे भनक तक नहीं लगी।
शनिवार की सुबह जब घर के लोगों दोनों पति-पत्नी को जगाने के लिए उनके कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। दोनों पति-पत्नी का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक कट्टा भी बरामद दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक दंपति ब्याज का पैसा देने का काम करते थे। डबल मर्डर की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।