बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
20-Feb-2024 11:43 AM
By First Bihar
KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तबतक छह परिवारों के करीब 12 घर जलकर नष्ट हो गए। घटना अमदाबाद के बसंतपुर नया टोला गांव की है।
बताया जा रहा है कि अगलगी की घटना उस वक्त हुई जब परिवार के सभी लोग घर से बाहर खेत में मजदूरी करने गए थे, प्रदीप ऋषि के घर में में खाना बनाया जा रहा था, तभी चूल्हे से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग आसपास के घरों तक फैल गई।
घर में परिवार के सदस्य मौजूद नहीं रहने के कारण आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका। जबतक गांव के लोग मौके पर पहुंचे आग ने 10 घरों को अपनी चपेट में ले लिया था। घर में खाने पीने की समान के साथ-साथ कपड़ा एवं अन्य सामान भी जलकर पूरी तरह से राख हो गए। वहीं कई मवेशी इस आग के चपेट में झुलस गए हैं।