मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
08-Jul-2023 09:12 AM
By First Bihar
KATIHAR : सावन का पवित्र महीना शुरु हो गया है। ऐसे में शिव भक्तों का जत्था बड़ी संख्या में बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करने को कांवर लेकर निकल गए हैं। इसी दौरान कटिहार में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां दर्जन से अधिक कांवरिया बाल-बाल बच गए हैं। हालांकि, लोगों की मदद से पिकअप वाहन में आग के तांडव को फैलने से पहले काबू कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-31 पर बस स्टैंड के पास रफ्तार भरती पिकअप वैन में अचानक आग लग गयी है। जिसके बाद =सड़क किनारे खड़े लोग इसे देख शोर मचाने लगे। जिसके बाद कांवरियों की नजर धुंए पर गयी और जैसे-तैसे वो लोग चलती गाड़ी से कूद कर भागने लगे।
इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुर्सेला थाना को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम और अग्निशमन दस्ता की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। ये सभी कांवरिया कटिहार से देवघर भोलेनाथ को जल चढ़ाने जा रहे थे। तभी इस तरह की घटना सामने आई है। वहीं, इस पूरे घटना को लेकर कुर्सेला थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। सभी कांवरिया सकुशल हैं।