Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
09-May-2022 10:04 AM
BIHAR: करोड़पति बनने की इच्छा भला किसे नहीं होगी। आप करोड़पति बन गए और कुछ ही देर बाद आपको पता चला कि ये बस एक सपना था तो आपको कैसा लगेगा? ऐसा ही एक मामला बाबूबरही से सामने आया है, जहां लेदर कंपनी में मजदूरी करने वाला एक शख्स ड्रीम 11 के T 20 टूर्नामेंट में करोड़पति बन गया। मामला 28 अप्रैल का ही है, जहां युवक के फर्स्ट विनर बनते ही उसे 1 करोड़ 139 रूपये का इनाम मिल गया। लेकिन, उसकी खुशियां मातम में उस वक्त बदल गई जब साइबर अपराधियों ने उसके सारे पैसे उड़ा लिए।
मामला थाना क्षेत्र के छोरही गांव का है। चेन्नई की एक लेदर कंपनी में मजदूरी करने वाले 30 वर्षीय मो जियाउद्दीन करोड़ पति बन गया। ड्रीम 11 में टी-20 टूर्नामेंट खेलने के दौरान छठी कोशिश में वह फर्स्ट विनर बन गया। उसे 1 करोड़ 139 रुपये का इनाम मिला, जिसमें टैक्स काटकर वॉलेट खाते में 70 लाख 167 रुपये आए। युवक की ख़ुशी का ठिकाना न रहा। जब ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो पूरे गांव में इसकी चर्चा होने लगी।
जियाउद्दीन फ्लाइट से गांव लौटने की तैयारी कररने लगा। उसकी पत्नी रजीदा खातून ने तुरंत 15 हजार रुपये का इंतज़ाम किया और पति को गांव आने के लिए भेज दिया। 30 अप्रैल को वह फ्लाइट से चेन्नई से कोलकाता होते हुए घर पहुंचा।
एक मई को अचानक उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर 9673485301 से कॉल आया, जिसने ओटीपी की मांग की। उसने ओटीपी दे दी। उसने बताया कि बैंक खाते में केवाइसी नहीं होने से वॉलेट से पैसा ट्रांसफर नहीं हो सका था। नया खाता खोलने की जुगाड़ में था। इसी दौरान उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। जब उसने मोबाइल खोला, तो मोबाइल का सारा डाटा गायब था। दो मई को मोबाइल ऑन होने के बाद उसने देखा कि साइबर अपराधियों ने खाते से तीन किस्तों में कुल 61.90 लाख रुपये निकाल लिए हैं।