Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
08-Oct-2023 07:21 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: साइबर क्राइम के मामले में बिहार का नवादा जिला जामताड़ा बनता जा रहा है। जिले के अलग अलग इलाकों में साइबर अपराधियों का गैंग सक्रिय है और भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं हालांकि पुलिस साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एकसाथ 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, नवादा पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी संख्या में साइबर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वारसलीगंज थाने की पुलिस ने एक साथ 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो बगीचे में बैठकर लोगों से ठगी का काम कर रहे थे। पुलिस ने इन्हें वारसलीगंज थाना क्षेत्र के गौसपुर और टाटी मीर बीघा गांव से गिरफ्तार किया है।
वारसलीगंज थाने में पकरीबरामा एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक साथ बड़ी संख्या में साइबर अपराधी जुटे हुए हैं और लोगों को फाइनेंस दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बना रहे हैं। इस सूचना के पर छापेमारी की गई और उनकी गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 25 मोबाइल फोन, 125 पन्ने का कस्टमर डाटा और 22 नोटबुक बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कई साइबर अपराधी भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी चल रही है। आपको बताते चलें कि नवादा का वारसलीगंज क्षेत्र साइबर अपराधियों का गढ़ माना जाता है। इससे पहले भी कई साइबर अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं।