मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
09-May-2023 03:12 PM
By First Bihar
SIWAN : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। अपराधियों के मन से कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है और एक के बाद एक बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी जा रही है। इसी कड़ी में सिवान से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकान से लूट की है। इस दौरान अपराधियों ने दुकान में घुसकर मालिक की कनपटी पर पिस्तौल तान दी. अपराधियों ने जबरदस्ती आभूषण रखी अलमारी को खुलवाया और लूट कर आराम से फरार हो गए।
दरअसल , सिवान में अपराधियों ने 15 लाख रुपये की ज्वेलरी और 2 लाख कैश पर हाथ साफ किया है। यह मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है। जहां फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा कदम मोड़ पर स्थित काजल ज्वेलर्स में यह लूटकांड हुई है। दुकान के मालिक राज कुमार ने बताया कि वह दुकान पर बैठे हुए थे तभी हथियार के साथ अपराधी दुकान में घुस गए और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, दूकान मालिक ने बताया कि पांच की संख्या में नकाबपोश अपराधी थे।कनपटी पर पिस्टल तान दी मारपीट भी की गई और जबरन तिजोरी खुलवा कर 8 किलो चांदी दो सौ ग्राम सोना और 2 लाख रुपए कैश लूट कर लेकर भाग गए। अपराधियों ने लूट की घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. दिनदहाड़े इस लूट की घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत है।
इधर, इस घटना को लेकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने बताया कि, लूट की सूचना हमें दी गई थी। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द ही इस मामले में पुलिस की टीम क़ानूनी कार्रवाई करेगी। अपराधियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।