मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-May-2024 08:19 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से नक्सल प्रभावित करमंतरी के जंगली इलाकों में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। छापेमारी के दौरान घने जंगल का फायदा उठाकर अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मुंगेर में हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाका करमंतरी में पुलिस ने एसएसबी F/16बी बटालियन के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन पिस्टल, तीन मास्केट, सात मैगजीन सहित अवैद्य हथियार बनाने का औजार बरामद किए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी के इस इलाके में अपराधियों द्वारा अवैध हथियारों का निर्माण और उसकी तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की हालांकि अवैध कारोबारी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।