ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: जोरदार बम धमाके से हड़कंप, ब्लास्ट में महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस और FSL की टीम जांच में जुटी

18-Jul-2024 10:17 AM

By First Bihar

BANKA: बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां बुधवार की रात जोरदार बम धमाका होने के बाद हड़कंप मच गया। इस बम धमाके में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया है। घटना बाराहाट थाना क्षेत्र के चिहार गांव की है।


बताया जा रहा है कि चिहार गांव के हरिजन टोला में देर रात जोरदार आवाज हुई। जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बारिश के कारण पुआल को सुरक्षित ढंकने का काम चल रहा था। इसी दौरान पुआल में छीपाकर रखा गया बम ब्लास्ट कर गया। धमाका इतना जोरदार था कि वहां मौजूद महिला उसकी चपेट में आ गई और बुरी तरह से घायल हो गई है।


परिजनों ने महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है और नमूने इकट्ठा किए हैं।


पूरे मामले पर बाराहाट के प्रभारी थानाध्यक्ष राजू ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। धमाके में एक महिला के घायल होने की सूचना है। अबतक इस मामले की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन प्राप्त होते ही मामले में एक्शन लिया जाएगा, हालांकि पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले को देख रही है।