ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC Exam 2026 : BPSC एग्जाम के लिए बिना OTR नहीं भर सकेंगे फॉर्म, जानिए रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Patna crime news : पटना एसटीएफ ने बादल राय और तीन सहयोगियों को पिस्टल और कट्टा के साथ किया अरेस्ट, हत्या और कई मामले में था आरोपी BIHAR EXPRESSWAY: बिहार में भी बनने जा रही अमेरिकन स्टाइल सड़क,120 की स्पीड से दौड़ा सकेंग आप भी अपनी कार; इतनी दूरी के बाद दिखेगा पहला कट RRB JE EXAM 2026: आरआरबी जेई परीक्षा की नई तारीखें जारी, पदों की संख्या भी बढ़ी; जानिए.. RRB JE EXAM 2026: आरआरबी जेई परीक्षा की नई तारीखें जारी, पदों की संख्या भी बढ़ी; जानिए.. Bihar rent agreement : बिहार में रेंट एग्रीमेंट की फीस में भारी कटौती, किरायेदारों को होगा हज़ारों रुपए तक की बचत Vande Mataram: ‘वंदे मातरम्’ पर सरकार ने जारी किए नए नियम, इन कार्यक्रमों में होगा अनिवार्य; जानिए.. नये बदलाव Vande Mataram: ‘वंदे मातरम्’ पर सरकार ने जारी किए नए नियम, इन कार्यक्रमों में होगा अनिवार्य; जानिए.. नये बदलाव

बिहार-झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत, इस दिन से पूरे राज्य में एक्टिव होगा मानसून

बिहार-झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत, इस दिन से पूरे राज्य में एक्टिव होगा मानसून

20-Jun-2023 07:18 AM

By First Bihar

PATNA/RANCHI: भीषण गर्मी और लू से परेशान बिहार-झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में मॉनसून पहुंच गया है जबकि बिहार में मंगलवार से बारिश शुरू होने की संभावना है। झारखंड के संताल में साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका में मॉनसून सक्रिय हो गया है। साथ ही जामताड़ा और देवघर के कुछ इलाकों में भी बारिश शुरू हो गई है।


मौसम विभाग की मानें तो 21 से 23 जून के बीच पूरे झारखंड में बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार की बात करें तो मॉनसून अभी मालदा और फारबिसगंज के आसपास है। साथ ही उत्तर पूर्व बिहार और उसके आसपास चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना है, जिससे सीमांचल में मानसून सक्रिय हैं।21, 22 और 23 जून को पटना समेत दक्षिण बिहार में बारिश होने की संभावना जताई है। संभावना है कि एक से दो दिनों के भीतर पूरे राज्य के मौसम में बदलाव नजर आएगा।


बता दें कि इस बार मॉनसून ने एक सप्ताह की देरी से केरल में दस्तक दी थी। इसके बाद बिहार में मानसून की एंट्री हुई लेकिन एंट्री के साथ ही मानसून कमजोर पड़ गया और सीमांचल के कुछ जिलों को छोड़ दें तो अभी तक अन्य जिलों में मानसून सक्रिय नहीं हो सका है। हालांकि पिछले कुछ घंटों में गर्मी से राहत जरूर मिली है। संभावना है कि अगले एक दो दिनों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो सकता है। वहीं झारखंड के पश्चिमोत्तर और दक्षिण के कुछ भागों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।